February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली और जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतु सक्रिय ओर गतिशील रही छपार पुलिस

होली और जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतु सक्रिय ओर गतिशील रही छपार पुलिस

कर्तव्य और दायित्व के प्रति समर्पित हैं थाना प्रभारी छपार विकास यादव

रिपोर्ट :तस्लीम बेनकाब

मुजफ्फरनगर।डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में होली के पर्व पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी मुस्तादी के साथ और सजग होकर काम किया तो वहीं रमजान का पाक महीना चल रहा है और आज इत्तेफाक से जुमा भी था,तो इस कारण और भी संवेदनशीलता मानते हुए पुलिस ने दोनों ही कामों को बखूबी कराया।इसी क्रम में छपार थाना प्रभारी विकास यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ बड़ी कर्मठता व जुझारूपन का परिचय देते हुए बेहतरीन कार्य प्रणाली का उदाहरण पेश किया और छपार थाना क्षेत्र में होली और जुम्मे की नमाज को बखूबी संपन्न कराया।डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए छपार थाना पुलिस ने मुस्तेद रहकर मस्जिदों में नमाज अता कराई तो वही होली को मद्देनजर रखते हुए भी क्षेत्र में गतिशीलता बनाये रखी जिसका परिणाम यह रहा की दोनों ही कार्य बेहतर ढंग से संपन्न हो सके।छपार थाना प्रभारी विकास यादव यहां से पूर्व थानाप्रभारी तितावी में भी अपनी तैनाती के समय अपनी अच्छी परफॉर्मेंस देकर आम जनता में बेहतर पहचान बना चुके है तो वहीं अब छपार थाना प्रभारी के रूप में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.