ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – आज दिनांक 13 मार्च क़ो होली मिलन समारोह का आयोजन मोरवा विधानसभा अंतर्गत चकसिकंदर मे जिला सचिव सुभाष कुमार यादव के दरबाज़े पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता एवं शुभाष यादव के कुशल आयोजन मे किया गया। समारोह मे राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ता मौज़ूद रहें। समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि रंगों का त्यौहार है होली इसे आपसी भाई चारे एवं सौहार्द पूर्ण माहौल मे मनाना चाहिए। वहीं लोजपा (आर ) के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ़ हिरा सिंह ने कहा कि आपस का भेदभाव क़ो मिटाकर होली मनाना चाहिए।समारोह क़ो बेगूसराय से आये पुष्पराज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार पुष्पराज एवं मनीषा राज ने एक से बढ़कर होली गीत गाकर माहौल क़ो रंगीन बनाए।
मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, डॉ दिलीप कुमार चौधरी,, विपिन कुमार सिंह, देवशंकर राय , गणेश कुमार, पन्नालाल सहनी, सोनू सहनी, अकलू राम, रामानंद सिंह, कुमारी चांदनी, सुनैना देवी, बीर कुमार, अमरेंद्र कुमार, अजनीश कुमार, सतीश राय, धीरेन्द्र राय,सुरेश सहनी, धनेश्वर महतो, मुकेश सिंह, सुबोध कुमार, संजय कुमार राम, मनोज कुमार राम, अर्जुन मण्डल, नागदेव मण्डल, सुरेश कुमार राम, ध्रुव ज्योति पाण्डेय, भीम सहनी, श्रवण पासवान, कमलकान्त राय मुखिया, बबली राय मुखिया, जीतेन्द्र झा युवा मोर्चा भाजपा, चन्दन कुमार मिश्रा पन्नालाल सहनी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।