May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश कुमार वे उनकी टीम ने मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,असलाह भी किया बरामद

डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सदैव अपने बेबाक अंदाज में बेबाक़ी के साथ दबंगता एवं निष्पक्षता के साथ काम करते हुए अपराधियों पर कस रहें नकेल

खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश कुमार वे उनकी टीम ने मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,असलाह भी किया बरामद

रिपोर्ट :तस्लीम बेनकाब

मुजफ्फरनगर। डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सदैव अपने बेबाक अंदाज में बेबाक़ी के साथ दबंगता एवं निष्पक्षता के साथ काम करते हैं वह कोई भी घटना घटित होने पर उसे घटना को कम समय पर खोलकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देते हैं तथा माही शातिर अपराधियों वे वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर उन्हें जेल की शिखचों के पीछे भेजने का काम बखूबी कर रहे हैं। उल्लेखनीय की खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा वे उनकी टीम बड़ी मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती तथा अपराध को नियंत्रण में करने मैं की जान लगा देते हैं तथा अपराधियों पर बड़ी तेजी के साथ अंकुश भी लगाते हैं और आज भी खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश कुमार में उनकी टीम ने हत्या के अभियोग मे वांछित 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा आला कत्ल 01 चाकू भी किया बरामद।अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित व फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में आज उनकी टीम के द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है।घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व आला कत्ल 01 चाकू बरामद किया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।घटना का संक्षिप्त विवरण-आज दिनांक 14.03.2025 को थाना खतौली सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जन्धेडी जाटान में प्रवीन उर्फ गुड्डू पुत्र रणपाल व रोहित पुत्र चमन को ग्राम जन्धेडी जाटान के ही अरुण पुत्र ताराचन्द के द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है तथा मौके से फरार हो गया है। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रुप से घायल प्रवीन उर्फ गुड्डू व रोहित उपरोक्त को उपचार हेतू अस्पताल भिजवाया गया जहां डाक्टर द्वारा प्रवीन उर्फ गुड्डू उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार मु0अ0सं0- 103/2025 धारा 103(2),109 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना खतौली पर अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम फलावदा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी।चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर ईंख के खेत में छिपने लगा संदिग्ध होने पर पुलिस पार्टी ईंख के खेत के पास पहुचीं तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम अरुण पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम जन्धेडी जाटान थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर हैं। पकड़े गए अभियुक्त से खतौली पुलिस ने 01 तमंचा मय 01 जिन्दा, 01 खोखा 315 बोर व 01 अदद चाकू (आला कत्ल) भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.