दहेज की खातिर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कराई प्राथमिकी दर्ज
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरिगांव मे एक वर्ष पूर्व एक विवाहिता को दहेज प्रताड़ना को लेकर परतरित करने का मामला दर्ज करायी गयी है। वैशाली थाना के बेलका गाँव निवासी संत पासवान अपनी पुत्री पार्वती कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व हिंदू रिति-रिवाज के साथ गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव निवासी हरेंद्र पासवान के पुत्र विनोद पासवान के साथ हुई थी।शादी के समय अपने सामर्थ के अनुसार उपहार स्वरूप सब कुछ दिया। शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति सहित परिवार के लोगों ने कारोबार के लिए रूपये की मांग करने लगे , मैके से पैसा नही लाकर देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, साथ ही प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है ससुराल वालो ने साजिस के तहत घर से निकाल दिया गया.। अभि घर से निकाले जाने के बाद अपने मैके मे रह रही महिला। इस प्रतारना से उब कर गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है दर्ज कराई गई मे पति, सास, ससूर भैंसुर गोतनी सहित पांच लोगो को नामजद किया गया है। ।