April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन

विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन

महुआ। रेणु सिंह

आंगनवाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं द्वारा महुआ बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।
उनका कहना था कि उन्हें उचित मान सम्मान नहीं मिल रहा है। वही वे लोग विभिन्न समस्याओं से गुजर रही है। पूर्व में जो मोबाइल सेट दी गई। वह कम कीमत का होने के कारण खराब हो गया। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए एंड्राइड मोबाइल के साथ प्रति माह रिचार्ज के लिए रुपए देने, पोषाहार राशि में वृद्धि करने, एफआरएस के तहत टीएचआर कराने का आदेश रद्द करने आदि मांगों को रखा। धरना प्रदर्शन के अध्यक्षता सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीलम कुमारी व सावित्री कुमारी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुप्रिया रितु, सचिव प्रमिला कुमारी, कोषाध्यक्ष पिंकी रानी के निर्देशन में सुधा, मधु, रिंकू, सिंधु, मधुमाला, रीता, सुमन, रुक्मिणी, अनूपा, रेणु वाला, सरिता, कुमारी पूनम, नूतम, सुप्रिया, मंजू, उषा, कुमकुम सहित सैकड़ों सेविकाएं व सहायिकाएं उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन में भाग लिया। उनके धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यालय पर भीड़ भार बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.