स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम को शील किया गया ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
थाना क्षेत्र के हरशेर गांव एन एच 22 के किनारे स्थित एक निजी नर्सिंग होम को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा शील कर दिया गया है. बताया गया है कि निजी नर्सिंग होम द्वारा कई तरह की गरबरी किया जा रहा था. इसी को लेकर करवाई की गई है. बताया गया है कि बीडीओ ,चिकित्सा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से यह कारवाई किया है. बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि यहां बगैर रजिस्ट्रेश के कई नर्सिग होम चलाया जा रहा है. जिसकी पहचान कराई गई है. मानक के अनुसार शायद ही कोई नर्सिंग होम संचालित होता हो. प्रथम दिन मेडिप्ल्स नर्सिग होम की जांच किया गया . जांच के दौरान दर्जनों कमियां पाई गई. जिसके बाद नर्सिंग होम को शील कर दिया गया है. संचालक से रजिस्ट्रेशन कागजातों की मांग किया गया है. उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. शिकायत मिली है कि गोरौल बाजार में भारतीय जीवन विना कार्यालय के पास एक झोलाछाप फर्जी व्यक्ति अपने आप को चिकित्सक बताकर हड्डी रोगों का इलाज कर रहा है जिसकी जांच होगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि लोगो के जीवन से किसी को खेलने का अधिकार नही है. कई झोला छाप अपने आप को चिकित्सक बताकर इलाज कर रहे है . उसके ऊपर भी करवाई होगी. अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि यह कारवाई लगातार चलाया जायेगा. बिना कागजातों के चल रहे नर्सिंग होमो को शील करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा .