March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्राओं की संख्या अधिक

महुआ में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्राओं की संख्या अधिक
महुआ। रेणु सिंह

इंटर के आए मंगलवार को परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है। महुआ में 90 फीसद से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं की संख्या ज्यादा है। वही कुछ परीक्षार्थी असफल भी हुए हैं। जहां उनके परिवार में मायूसी छाई है।
यहां वैशाली विद्यालय के प्रभारी डॉ रामबालक यादव ने बताया कि छात्रा सुहानी कुमारी ने कॉमर्स में 453 अंक लाई है। महुआ पकड़ी की रहने वाली सुहानी के पिता उमाशंकर प्रसाद और माता ममता देवी ग्रामीण परिवेश से आते हैं। वही इसी स्कूल की गुंजा कुमारी आर्टस में 447 व अंकिता 440 अंक लाई है। इसी स्कूल की आव्या, शिवम, रिशु ने भी अच्छे अंक लाए हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर के प्रचार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शबनम परवीन आर्टस में 448 तो अदिति सिंह साइंस में 432 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के प्रभारी अजीत कुमार और मो मुकीम अख्तर ने बताया कि नूर सवा आर्ट में 454 और अर्चना भारती 418 अंक लाई है। वही साइंस में अविनाश 454, अभिषेक 419, स्मृति 418, प्रियंका 415 अंक लाए हैं। चेहराकला की नासरीन ने भी अच्छी अंक लाई है। गांधी विद्या मंदिर तिसीऔता की रूबी स्कूल टॉपर बनी है। वही काफी छात्र-छात्राएं को विभिन्न विषयों में क्रॉस लगने से असफल भी हुए हैं। जिस घर के बच्चे अच्छे अंक लाए हैं वहां मिठाइयां बट रही है। वहीं जहां छात्र सफल हुए हैं वहां मायूसी छाई है। मालूम हो कि इंटर रिजल्ट आने को लेकर सुबह से ही बच्चे इंतजार में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.