जन सुराज के बिहार बदलाव रैली में महुआ से दस हजार लोग भाग लेंगे ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) जन सुराज पार्टी महुआ अनुमंडल कमेटी की बैठक फुलवरिया स्थित पार्टी जोन अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महुआ, पातेपुर, चेहरा कला ,गोरौल सहित अन्य प्रखंड के प्रमुख जन सुराजी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान ने की ।इस मौके पर के विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक पंचायत से कम से कम दो बड़ी गाड़ी जिसमें कम से कम 100 लोगों की संख्या में ले जाने की योजना बनाई। प्रत्येक गाड़ी पर एक गाड़ी दल नायक ,भोजन, पानी सहित सारी सुविधा के साथ रैली स्थल गांधी मैदान पटना तक ले जाने पुनः सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने की विषयों पर बारीकी से चर्चा की गई ।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव की लिए लाखों लाख की संख्या में रैली में जाने को आतुर है ।बिहार की कुव्यवस्था से तंग आ चुके जनता में बिहार के 35 वर्षों के निरंकुश शासन व्यवस्था के खिलाफ नई व्यवस्था परिवर्तन के लिए हर कोई तैयार है। बशर्ते हम कार्यकर्ताओं को उनको लाने ले जाने की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।बैठक में जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह ,जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,पूर्व महासचिव राजदेव ठाकुर, पूर्व मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर विनय पासवान ,पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार अवधेश पासवान, चेहरा काला प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, गोरौल प्रखंड अध्यक्ष कुमार बसंत ,महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पातेपुर के कई साथी उपस्थित थे। इस मौके पर अमर कुमार, रंजीत मिश्रा, पिंकी विप्लवी, डॉक्टर सुमन सिन्हा,अखिलेश पासवान, सकलदीप राम,सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।