महा खरना व्रत के साथ 36 घंटे उपवास पर चली गई छठ व्रतियां महुआ। रेणु सिंह
खरना व्रत के महाप्रसाद ग्रहण कर पूरे 36 घंटे महिउपवास पर व्रतियां चली गई। बुधवार को व्रतियों द्वारा मिट्टी के नय चूल्हे पर आम के जलावन से गुड़ के खीर और रोटी बनाकर नेवज काढे। छठी मैया का पूजन कर उनका भोग लगाया और महाप्रसाद को स्वयं ग्रहण कर परिजनों को खिलाया। इसके साथ वे उपवास पर चली गई। यहां वाया नदी, नहर, आहार, पोखर, तालाब, झील आदि सहित विभिन्न जलाशय सुखे रहने के कारण व्रतियों को पर्व का अर्ध्यदान करने के लिए परेशानी आ रही है। वे दरवाजे पर ही गड्ढे खोदकर महापर्व की रस्म अदायगी करेंगी। यह चैती छठ अब काफी परिवारों में लोग करने लगे हैं। जिसको लेकर इलाका भक्ति में सरावोर हो चला है।