रामनवमी को लेकर एसडीओ और डीएसपी ने किया निरीक्षण महुआ। रेणु सिंह
रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए एसडीओ और डीएसपी ने संयुक्त रूप से बुधवार को विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया और उन्होंने पर्व पर शांति बहाल रखने का निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डीजे को पूर्णतः बंद रखने को कहा। एसडीओ किसलय कुशवाहा और डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति अनुमंडल क्षेत्र के तीसीऔता और जंदाहा थाने के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीजे बजाने पर पूर्णतः पाबंदी रखने को कहा। यह भी कहा कि डीजे बजाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने रामनवमी पर जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेने को कहा। बताया गया कि संवेदनशील इलाके में पुलिस वालों की तैनाती की गई है। वही फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति और प्रेम के बीच मनाने की अपील की।