हरा पेड़ काटने को लेकर प्राथमिकी दर्ज /रिपोर्ट रंजीत कुमार
हरा पेड़ काटने को लेकर प्राथमिकी दर्ज /रिपोर्ट रंजीत कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में हरा पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सुरौली निवासी उदय कुमार मिश्र ने चार लोगों को नामजद किया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि 17 जुलाई को गांव के शीलमन्त कुमार मिश्रा, आयुष्मान कुमार, देव कांत मिश्रा के द्वारा सिमर का हरा पेड़ काट रहा था। जिसको मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस आशय की विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
