April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद मधुबनी की आवश्यक बैठक हुई

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल नगर भवन मधुबनी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय दुसाध महासंघ सह अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद मधुबनी की आवश्यक बैठक हुई

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

बाबा साहेब प्रतिमा स्थल न्याय मंडप नगर भवन मधुबनी के समक्ष अंतर राष्ट्रीय दुसाध महासंघ सह अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद मधुबनी की आवश्यक बैठक बलराम पासवान जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता और राजीव कुमार पासवान जिला महासचिव के सफल संचालन में आयोजित किया गया, बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद की मजबूती के लिए जिले के सभी प्रखंडों के कल्याण परिषद का गठन किया जाय, जिस प्रखंड में गठन हो गया है वहां अधिक से अधिक साथियों को जोड़ा जाय, बैठक को संबोधित करते हुए अंतर राष्ट्रीय महासचिव विनय कुमार विक्रांत ने कहा कि आगामी4 मई 2025 रविवार को पटना के रविंद्र भवन में आयोजित दुसाध चेतना सम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक साथियों की भागेदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में सार्थक प्रयास एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिए जिला अध्यक्ष बलराम पासवान ने कहा कि वर्तमान स्थिति में जिले और राज्य में पासवान समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति को साजिशन हत्या किया जा रहा है इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषी पर कठोर करवाई करने की मांग किए , राजीव कुमार पासवान जिला महासचिव ने जिले में पासवान समाज पर हो रहे अत्याचार, शोषण, हत्या, बलात्कार की रहे घटना को निंदा करते हुए जिला प्रशासन से रोक थाम का अनुरोध किया, प्रखंड अध्यक्ष बिस्फी निरंजन पासवान पूर्व मुखिया ने कहा कि कल्याण परिषद की मजबूती के लिए सभी को एकजुट ता से काम करने की जरूरत पर बल दिए बैठक में उपाध्यक्ष कपिल कुमार, सचिव राजेश पासवान , शंकर पासवान, राजनगर अध्यक्ष, महिला सेल अध्यक्षा सह प्रदेश सचिव पिंकी कुमारी के कहा कि सम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक महिलाएं की भागेदारी सुनिश्चित हो इस पर बल दिया, बैठक में महेश पासवान संयुक्त सचिव ने कहा की सम्मेलन में सभी प्रखंड की महती योगदान हो इसके लिए सभी प्रखंडों में बैठक कर लोगो को जागरूक किया जाना चाहिए बैठक को दिनेश पासवान, राजनगर,राम नंदन पासवान, सुरेंद्र पासवान,अमर दीप कुमार, रोहित कुमार पासवान, बद्री पासवान,धनश्याम पासवान, सुनील पासवान, अमित पासवान, बासोपट्टी, आशा देवी, सीमा देवी, बिमल देबी, रोहित पासवान, अभय कुमार पासवान,रूपेश कुमार पासवान, राजीव कुमार पासवान, आशीष कुमार,दिलीप कुमार पासवान, परमेश्वर पासवान, मुनेश्वर पासवान,अशोक कुमार पासवान, रघु नाथ पासवान ने भाग लिए, बैठक में बासोपट्टी प्रखंड के अमित पासवान, रहिका के जगत पुर में पासवान के खिलाफ हो रहे साजिश, और जयनगर के डा सैलेंद्रे पासवान के विरुद्ध रची जा रही साजिश की निंदा की गई जिला प्रशासन मधुबनी से संयुक्त रूप से विधि सम्मत करबाई की मांग की गई, धन्यवाद ज्ञापन राजेश पासवान ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.