रामनवमी को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न . क्षेत्र के गोरौल, हरशेर,कर्पूरी चौक, अंधारी गाछी, गोढ़ीया, बेलवर, सहित अन्य जगहों से निकाली गई शोभायात्रा कई किलोमीटर तक परिक्रमा करते हुए विभिन्न मठ मंदिरों पर पहुचा. शोभायात्रा में गाजे बाजे, के साथ दर्जनों घोड़े भी दौड़ रहे थे . उसके पीछे भगवान श्रीराम के मूर्ति को भी श्रद्धालु गाड़ी पर सजाकर चल रहे थे जो शोभायात्रा में चार चांद लगा रहा था. सुरक्षा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार थानाध्यक्ष रौशन कुमार, बीओ , सुशील कुमार , सीओ अंसु कुमार अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, अभय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार,जयराम तिवारी, तनूजा कुमारी , उमाकांत सिंह, शिवम कुमारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल लगे हुए थे