April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उठाई राम लाला की पालकी ।

पातेपुर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उठाई राम लाला की पालकी ।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।

पातेपुर (वैशाली)श्री राम जानकी मठ में निकली गई भव्य शोभा यात्रा जिसमे हाथी, घोड़ा ,बैंड बाजा के साथ हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी । राजपुरोहित आचार्य देवेन्द्र झा एवं महाविद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मंगलाचरण आरती के साथ रविवार राम लला की शोभा यात्रा निकाली गई।सनातन धर्म के रामानंदी परंपरा को निर्वाहन कर रहे बड़े महंत श्रीकांत शरण दास ,महामंडलेश्वर महंत बाबा विश्व मोहन दास ने पूजा अर्चना कर राम लला को रत्नों से जड़ित और फूलों से सुशोभित पालकी पर राम लला को बैठाया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राम लला की पालकी को कंधे पर उठा कर राम लला की जयकार लगाई।
बताते चलें कि पातेपुर श्री राम जानकी मठ में सनातन धर्म के रामानंदी परंपरा को निर्वाहन करने वाली श्री राम लला की शोभा यात्रा रविवार को निकाली गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत बाबा विश्व मोहन दास,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रत्न जड़ित पालकी राम लला को बैठाया। राम लला की जयकार के साथ साथ शोभा यात्रा निकाली। डेढ़ किलोमीटर दूरी लगभग तीन घंटे में तय किया। सड़क के दोनों किनारे हजारों महिलाओं भीड़ शोभा यात्रा को सुशोभित कर रही थी।हाथी घोड़े बैंड बाजा के साथ राम लला के ननिहाल पातेपुर बाजार स्थित श्री रामानंद पुरी लाई गई। जहां भगवान राम लला को छह दिनों तक के लिए अधिवास कराई जाएगी।
इस मौके पर आनंद मोहन झा पुजारी शिवम ने भगवान पालकी
के साथ चलकर चौड़ झूला रहे थें।प्रकांड विद्वान , अमृतेश मिश्रा, राजा झा ने राम लला को पालकी पर लेकर जयकार लगाते चल रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.