महुआ के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा यात्रा।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव चैत शुक्ल पक्ष रामनवमी तिथि को बड़े हर्ष उल्लास के साथ चारों तरफ मनाया गया ।सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ ,भजन, कीर्तन एवं पूजा अर्चना की विशेष रूप से की गई। इस अवसर पर महुआ क्षेत्र के कन्हौली, सेहान, पातेपुर सहित अन्य कई जगहों पर मेला का आयोजन किया गया। जगह-जगह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महुआ प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। मुख्य शोभा यात्रा महुआ श्री राम भक्त मंडल द्वारा नगर में भव्य दिव्य सुंदर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज सेवी अमित कुमार उर्फ मिंटू सिंह ,लोजपा नेता संजय सिंह ,राजेश कुमार सिंह, महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन, अमर कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, विक्की कानू ,विक्की विनय सहित अन्य उपस्थित थे । इस मौके पर महुआ थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजेश शरण अपने पुलिस दलबल के साथ उपस्थित थे ।वहीं दूसरी तरफ सिंघाड़ा नरर्सिंह मठ में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्त जनों द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।। इस मौके पर अजीत कुमार आर्य, रमैया सिंह, सरोज कुमार उर्फ लाला सिंह ,कुमार चंद्र मोहन सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।