हाजीपुर (वैशाली )विश्व की सबसे राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपने गौरवशाली 46 वां वर्ष पूरा किया ।इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली राम जन्मोत्सव के साथ-साथ भाजपा के 46 वां स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया ।भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के अलावलपुर में भाजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता चितरंजन भगत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा पार्टी के यात्रा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली यात्रा में अपने तप त्याग और समर्पण से भाजपा को एक बट वृक्ष के रूप में विकसित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ,नेताओं का योगदान रहा है। आज के दिन भगवान प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव है ,शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के श्रेणी में खड़ा होने जा रहा है, जो कि गौरव की बात है। हम सब भारतवासी को भारतीय एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एकजुट होकर देश के विकास में अपना योगदान करना चाहिए।