भाजपा नेताओं ने पार्टी के नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में भाजपा की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेताओं ने अपनी भागीदारी निभाई ।बताते चले कि दो दिवसीय स्थापना दिवस के अवसर पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में घर-घर घूम कर झंडा लगाने एवं पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह ,भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार धीरो जी, भाजपा मीडिया प्रभारी पम पम सिंह ,सामाजिक कार्यकर्ता जिगर सूर्यवंशी ,विक्की कानून ,नीरज कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं शामिल थे।