April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शौचालय के टंकी में दम घुटने से 3 मजदुर की दर्दनाक मौत, बडा हादसा से दहला समस्तीपुर। समस्तीपुर(जकी अहमद)

शौचालय के टंकी में दम घुटने से 3 मजदुर की दर्दनाक मौत, बडा हादसा से दहला समस्तीपुर।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

समस्तीपुर ज़िले से बड़ी खबर आ रही है ,बता दें कि मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया ,एक मकान के निर्माणाधीन शौचालय टंकी के शटरिंग खोलने के दौरान तीन मजदूर की दम घुटने से तड़प तड़प कर मौत हो गई।
समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है लगभग 11बजे में एक मकान के निर्माणधीन मकान में काम चल रहा था जहाँ अचानक एक बड़ा हादसा का शिकार 3 मजदूर हो गए।
शुक्रवार की सुबह-सुबह हसनपुर गांव में 3 मजदूरों के मौत से कोहराम मच गया। बताया गया है कि निर्माणाधीन शौचालय टंकी का सेटिंग खोलने तीन मजदूर टंकी के अंदर घुसे थे, घंटों बाद जब टंकी से तीनों मजदूरों की चहल पहल नहीं हुई तो बाकी मजदूरों ने झांक कर देखा तो तीनों बेसुध पड़े हुए थे।गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने मजदूरों को टंकी से बाहर बहुत मुश्किल से निकाला, इसके बाद इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि टंकी में गैस भरे होने के कारण तीनों मजदूरों के टंकी में अंदर जाते ही दम घुटने लगा और देखते देखते एक एक करके 3 लोगो की मौत दम घुटने से हो गया।
ग्रामीण के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर दलबल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.