April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गयी।

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गयी।

मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद द्वारा आज दिनांक 15.4.25 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर के परिसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सूद ने बाबा साहब के जीवन, विचारों एवं उनके द्वारा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संघर्ष और चिंतन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे तथा बाबा साहेब की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.