April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एकता सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया गया.

एकता सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया गया.

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

 मुजफ्फरपुर जिला में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान, बेतिया द्वारा संचालित परियोजना लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय एकता सरवाईवर कलेक्टिव नेटवर्क और कलस्टर स्तरीय एकता सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मुसहरी प्रखंड के कन्हौली बिशनदत पंचायत के धीरंपट्टी गांव में किया गया, जिसमें सबसे पहले कलस्टर स्तरीय कलेक्टिव नेटवर्क के कप्तान मो सलमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर जिला स्तरीय कलेक्टिव नेटवर्क को 55 रनों का टारगेट दिया गया! बैटिंग टीम के तरफ से सबसे अधिक रन मो सोहैल ने 18 रन बनाए तथा फील्डिंग टीम के तरफ से अकबर ने 3 विकेट चटकाए! 55 रनों का लक्ष्य पाने हेतु उतरी जिला स्तरीय एकता सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सर्वाइवर बच्चों की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 10 वी ओवर में 7 विकेट खोकर 3 विकेट से जीत दर्ज की, सबसे अधिक रन विजेता टीम के तरफ से मो साहिल ने 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जिन्हें मैंन ऑफ द मैच दिया गया! विजेता टीम के कप्तान मो अकबर को विजयी ट्रॉफी एलिजा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मो अजीज आलम ने अपने हाथों से दिए, वार्ड सदस्य मजरूल हक ने रनर ट्रॉफी मो सलमान को देकर हौसला बढ़ाए, साथ ही साथ सभी खिलाड़ियों को मेडल समाजसेवी मो खुर्शीद, मो अताउल्लाह, शिवम कुमार और विनय दास ने पहनाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.