April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समाजसेवी अशोक रजक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया

समाजसेवी अशोक रजक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के समाजिक कार्यकर्ता अशोक रजक शनिवार को निलो रुकुंदपुर पंचायत के पिंडौता खुर्द गांव पहुंचे एवं अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना तथा सभी सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया श्री रजक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच अपनी ओर से राहत सामग्री का वितरण किया उन्होंने ने प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को पच्चीस पच्चीस किलो चावल मसुर दाल एवं साड़ी आदि दिया तथा सरकार से अविलंब अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने एवं अन्य सरकारी सहायता देने की मांग की। वहीं चांदपुर फतह पंचायत के शेरपुर शंकर दास गांव पहुंचे एवं एवं सकरा प्रखंड के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव में आग लगी की गत रोज हुई घटना में मनोज पासवान के दो पुत्र की झुलसकर हुई मौत मामले की विस्तृत जानकारी ली एवं स्वजन को ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से दस हजार रुपए नगद मृतक के पीड़ित परिवार को दिया।इस अवसर पर उनके साथ चंद्रदीप पासवान, विनय झा, अशोक राय, अरुण राय, अजय पासवान, बिंदेश्वर राम,उपेन्द्र पासवान, सुधीर कुमार, रामजीनीस पासवान,दिनेश राय, सुनील पासवान, सागर पटेल, संतलाल पासवान, उपेंद्र पासवान आदि के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.