April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहां जहां गड्ढे में पानी लगा हुआ है वहां लाल झंडा लगाना सुनिश्चित करें :- जिलाधिकारी समस्तीपुर (जकी अहमद)

जहां जहां गड्ढे में पानी लगा हुआ है वहां लाल झंडा लगाना सुनिश्चित करें :- जिलाधिकारी

समस्तीपुर (जकी अहमद)

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा / शाहपुर पटोरी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी सह जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए
नदी के किनारे अवैध खनन को रोकने एवं अवैध खनन करने वालों पर तुरंत खनन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए।
ईंट भट्ठा व चिमनी के तरफ से जितने भी गड्ढे किए जाते हैं उनमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है जिसमें छोटे बच्चे, बूढ़े, वयस्कों की भी डूबने की घटना की जानकारी प्राप्त होती है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी गड्ढों में लाल झंडा लगवाना सुनिश्चित करवाएंगे। जिले में वर्तमान में कुल 209 ईट भट्टे रजिस्टर्ड है। इसके अलावा जितने भी अनरजिस्टर्ड ईट भट्टे कार्यरत है उसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी, अपने स्तर से अंचलाधिकारी के माध्यम से सर्वे करवा कर करेंगे और उसे बंद करवाते हुए कार्रवाई करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, संयुक्त रूप से टीम गठित कर सड़कों पर बालू रखकर खरीद बिक्री करने वालों की जांच करेंगे। यह घटना अपराध की श्रेणी में आता है, पकड़े गए माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.