April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली

 

वैशाली :लालगंज के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करताहां बुज़ुर्ग में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।विद्यालय में बच्चों के बीच बाल अधिकारों से संदर्भित विषय पर पेंटिंग्स, निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित हुए। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पिंकी कुमारी ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए ऋतू कुमारी, द्वितीय स्थान पर पूजा कुमारी और तृतीय स्थान के लिए प्रतिमा कुमारी चुनी गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए दीपाली कुमारी, अर्चना कुमारी और गुंजा कुमारी चुनी गई। स्लोगन प्रतियोगिता में डॉली कुमारी प्रथम,शिवानी कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रीमा कुमारी रही।इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्था के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ।प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह,बाल-श्रम, बाल- व्यापार और बाल यौन-शोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं ।वहीं बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो,इसके लिए बच्चों को लगातार प्रेरित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तार से बताया और बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई।किसी भी सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई।कार्यक्रम में शिक्षक राजीव कुमार सिंह,विपिन कुमार, मुकेश कुमार, रणधीर कुमार,प्रिंस कुमार, तनुश्री लायक, विद्यालय की छात्र /छात्राएं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.