May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण सूख रही फसले, मायूस है किसान ।

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण सूख रही फसले, मायूस है किसान ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में कढ़निया गांव में जहां मक्का और सब्जी के फ़सल में सिंचाई नहीं होने के कारण सुख रहे हैं।अपने फसलों को सूखता देख किसान मायूस हो चुके हैं ।
प्रकृति की विचित्र स्थिति के कारण अभी तक वर्षा भी नही हुई है। गांव से होकर गुजरने वाली वाया नदी भी पूर्णतः सूख चुकी है, वहीं दूसरी तरफ गांव से होकर जलालपुर वैतरणी नहर भी निकलती है लेकिन नहर में पानी आया सालों हो गया है ।अब तो गांव की बोरिंग भी जबाब दे दिया है ,क्योंकि जल स्तर काफी नीचे चला गया है ।
गांव के किसान ने फ़सल सिंचाई के लिए मुख्यमंत्री कृषि संबंध योजना के तहत् बिजली विभाग को आवेदन किया । एक साल बीत चुके हैं और महुआ बिजली विभाग को किसानों के फ़सल सिंचाई के लिए कनेक्शन देने में उदासीनता के वजह से आज किसान परेशान है। किसान के फ़सल बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन ? प्रकृति या सरकार या सरकार के गैरजिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचारी , जिन्होंने समय पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवाया ।यदि कनेक्शन समय से दिया होता तो किसान का फ़सल सिंचाई के अभाव में बर्बाद होने से बच सकता था ।
किसान की परेशानी पर विधुत कार्यपालक अभियंता महुआ को गंभीरता से विचार करना चाहिए ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.