April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत के महान दो वैज्ञानिकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

भारत के महान दो वैज्ञानिकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

हाजीपुर (वैशाली)भारत ने अपने दो कोहिनूर महान वैज्ञानिक बीते 20 मई 2025 को खो दिया ।जिसमें प्रथम भारत में परमाणु कार्यक्रम के जनक भौतिक वैज्ञानिक मलुर रामासामी श्रीनिवासन एवं दूसरे भारतीय खगोल और भौतिक वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर जिन्होंने वैकल्पिक ब्रह्मांड विज्ञान पर शोध किया था ।
हिंदुस्तान के इन दोनों महान वैज्ञानिक के निधन के उपरांत तिरुपति ब्रिलिएंट स्टडी सर्किल गांधी चौक ,हाजीपुर के सभागार में स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान ,वैशाली ,बिहार के तत्वाधान में उनके जीवनी पर विचार गोष्ठी और श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रो डॉ अजीत कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग देवचन्द महाविद्यालय हाजीपुर एवं संचालन प्रो डॉ सुरेश कुमार गुप्ता जंतु विज्ञान विभाग ने किया।
सर्वप्रथम मलुर रामासीमी श्रीनिवासन एवं जयंत विष्णु नार्लीकर के तौलिया चित्र पर डॉ सुरेश कुमार गुप्ता डॉ अजीत कुमार सुनील ईश्वर जितेंद्र नाथ चंदन कुमार एवं डॉ सीताराम राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
आज के गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ,प्रो डॉ अजीत कुमार ,प्रो सुनील कुमार ईश्वर, डॉ सीताराम राय ,अमित कुमार वर्मा उर्फ रिंकू , जितेंद्र नाथ, चंदन कुमार, आइजीआइएमएस अजय सिंह, बलिया शिवम कुमार, उत्तम कुमार, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, साहिल राज ,आशीष कुमार ,गौतम कुमार ,अनिल कुमार, सपना कुमारी, ज्योति कुमारी ,रागिनी कुमारी, कुंदन कुमार ,सोनू कुमार, अमन कुमार, हिमांशु कुमार एवं आशीष कुमार ने पुष्पांजलि कर अपनी अपनी विचार रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.