रेल मंत्रालय द्वारा हाजीपुर जंक्शन पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया
रेल मंत्रालय द्वारा हाजीपुर जंक्शन पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा 22 मई से 5 जून तक रेल मंत्रालय द्वारा मनाया जा रहा है। जिसके तहत हाजीपुर जंक्शन पर विशेष अभियान चलाई जा रही है। अभियान के तहत सभी वेंडर को सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं रखने हेतु निर्देशित किया गया है । साथ ही साथ पैसेंजर को अपना वाटर बोतल साथ रखते हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो। इस अवसर पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाई जा रही है। जिसके तहत माइकिंग, टीवी स्क्रीन के माध्यम से स्वच्छता संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व हाजीपुर जंक्शन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक धनंजय कुमार उपस्थित थे।
