April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उपेंद्र कुशवाहा महुआ पहुंचे, मृत गल्ला व्यापारी विनोद चौधरी के परिजनों से मिल, दिया सांत्वना।

उपेंद्र कुशवाहा महुआ पहुंचे, मृत गल्ला व्यापारी विनोद चौधरी के परिजनों से मिल, दिया सांत्वना

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) पिछले दिनों नगर क्षेत्र में गल्ला व्यवसाई विनोद चौधरी एवं उनके पुत्र डॉ राहुल कुमार को गोली मार दी गई थी तथा लूटपाट की घटना सामने आया था ।गोली लगने से गल्ला व्यापारी विनोद चौधरी की मौत हो गई ,जबकि उनके पुत्र डॉ राहुल कुमार घायल अवस्था में इलाजरत है ।व्यापारी की हत्या के बाद महुआ में विभिन्न राजनीतिक दल एवं व्यापारी संघ ने करा आक्रोश व्यक्त करते हुए अपराधियों के गिरफ्तार करने की मांग की थी ।घटना के बाद नेताओं द्वारा परीजनों से मिलने उन्हें ढाढस बंधाने का सिलसिला जारी है। इसी करी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा मृत व्यापारी विनोद चौधरी के घर पहुंचे जहां पर उनके परिजनों से मिलकर ढाढस बंधया तथा अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक से बात की। इस मौके पर पार्टी के नेता ज्वाला प्रसाद सिंह,बजेंद्र कुमार पप्पू, अकील देव सिंह ,उमेश कुशवाहा, गनौर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.