April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

27 जून से 5 अगस्त तक कैंप लगाकर ऐसे चिन्हित बच्चों को आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा

27 जून से 5 अगस्त तक लगाकर ऐसे चिन्हित बच्चों को आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली विजय आनंद तिवारी के निर्देशानुसार विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए साथी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने कहा कि साथी स्कीम के तहत 26 मई से 26 जून तक सर्वे का काम किया जाएगा तथा ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो बिना परिवार के हैं। वैसे बच्चों को चिन्हित कर उनका आधार कार्ड बनाया जाएगा तथा उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाएगा। 27 जून से 5 अगस्त तक कैंप लगाकर ऐसे चिन्हित बच्चों को आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पारा लीगल वॉलिंटियर्स , सामाजिक संगठन के लोगों को लगाया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली विनोद कुमार ठाकुर , डीपीओ आईसीडीएस, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, विशेष किशोर न्याय पुलिस इकाई के सदस्य, पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, कर्मवीर कुमार श्रीवास्तव, अधिकार मित्र मुकेश कुमार, विनोद रजक, संतोष कुमार समेत कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे । सभी ने इस विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.