April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार चिकित्सा सम्मान में बच्चों के कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा

बिहार चिकित्सा सम्मान में बच्चों के कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा
महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय मानपुरा स्थित एक्यूप्रेशर सेंटर पर सोमवार को बिहार चिकित्सा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कोने-कोने से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिससे लोग मोहित हो गए।
यह चिकित्सा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जन जीवक कल्याण संघ की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले वैसे ग्रामीण चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया, जो हर पल गांव में बड़ी सेवा देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ प्रमोद कुशवाहा द्वारा किया गया। इस मौके पर चिकित्सक के साथ-साथ समाज में अच्छे कार्य करने वाले समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक डॉ प्रमोद कुशवाहा व आरके डेयरी के संचालक रंधीर कुमार ने बताया कि चिकित्सकों का कार्य बड़ा ही कष्ट भरा है। वह 24 घंटे लोगों को सेवा देते हैं। यह सम्मान उन्हें ऊर्जा भरेगी। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने धार्मिक चेतना पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.