राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो पंचायत पैक्स गोदाम परिसर में पुर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्म दिवस समारोह आयोजित किए गए। राजद के वरिष्ठ युवा नेता समाजसेवी अशोक कुमार रजक के नेतृत्व में हर्षोल्लास व धुमधाम से जन्मदिवस मनाया गया। राजद नेता अशोक कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित जन्म दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा सा केक काटा एवं एक दुसरे को केक खिलाया। सभी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लम्बी उम्र एवं उन्हें स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर राजद नेता अशोक कुमार रजक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय राजनीति के पुरोधा हैं। समाजवाद के प्रखर प्रवक्ता गरीबों शोषित की आवाज हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वस्थ के साथ साथ अटुट उर्जा दें ताकि वह जनहित की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहें तथा हम लोगों को मार्गदर्शन देते रहें इस अवसर पर चंद्रदीप पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार राय, नेहाल अहमद, अशोक राय, बिंदेश्वर राम,अरुण राय, मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद सितारे, मोहम्मद साजन, ब्रह्मदेव राय,अजय पासवान आदि के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।