April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज प्रखंड के समसपुरा महादलित मांझी टोले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

लालगंज प्रखंड के समसपुरा महादलित मांझी टोले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विजय आनंद तिवारी और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।इस दौरान लोगों को बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा से संदर्भित विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘साथी स्कीम ‘ के तहत विषम परिस्थितियों में रह रहें बच्चों के लिए 26 जून तक विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा हैं। सर्वे के दौरान विषम परिस्थितियों में रह रहें बिना परिवार के अनाथ बच्चों को चिन्हित किया जा रहा हैं,जिनका आधार कार्ड अभी तक नहीं बना हैं। प्राधिकार ने 27 जून से 5 अगस्त तक कैम्प लगाकर चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा हैं। इस अवसर पर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ हीं लोगों को प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सहायता और सुविधाओं को भी बताया गया। कार्यक्रम में नंदलाल मांझी, सोनेलाल मांझी,जलश देवी,रेखा देवी, आरती देवी,सुखनी देवी,पुतुल देवी, टुन्नी देवी,राजकली देवी,आरती देवी, बेबी देवी,चंपा देवी,सोनिया देवी, शिवकलिया देवी,लालवती देवी, मिंता देवी, दुर्गा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.