March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पसमांदा समाज के लिए अपील,आह्वान इरफान जामियावाला का पसमांदा मुसलमानों के नाम संदेश!

पसमांदा समाज के लिए अपील, आह्वान इरफान जामियावाला का पसमांदा मुसलमानों के नाम संदेश!

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

 

इससे पहले भी इमारत ए शरिया ने दिन बचाओ देश बचाओ के नाम पे पहले भी पसमांदा मुसलमानों को बेच कर अपने लिए एम एल सी ले लिए अब एक बार फिर वक़्फ़ के नाम पे 85% पसमांदा मुसलमानों की बेचने की बात तय हो रही है…
पसमांदा समाज के सम्मानित सेवक, नेता, शिक्षाविद, लेखक, निर्देशक और कलात्मक निर्माता इरफान जामियावाला जी की ओर से बिहार के सभी पसमांदा मुसलमान भाइयों और बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण आह्वान:

“बिहार के सभी पसमांदा समाज के भाइयों और बहनों से मेरा विनम्र निवेदन है कि आगामी 29 जून को गांधी मैदान में होने वाली वक़्फ़ विरोधी रैली में भाग न लें। हमारा समाज सदैव शांति, सद्भाव और एकता का पक्षधर रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में विभाजन और तनाव बढ़ने की आशंका है लिहाजा आप लोग इस मुहिम में न शामिल हो पहली बार किसी सरकार ने पसमांदा मुसलमानों की हक़ की बात की है, इससे पहले 15% अशराफ् मुसलमानों का कब्ज़ा था वक़्फ़ बोर्ड पे वो लोग आज तक वक़्फ़ की प्रोपर्टी को लूट लूट के खा गए..

पसमांदा समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान संवाद, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से ही संभव है। हमें अपनी ऊर्जा और समय को रचनात्मक कार्यों में लगाना चाहिए, जिससे समाज का वास्तविक विकास हो सके।

मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि शांति बनाए रखें और समाज के विकास के लिए एकजुट रहें। हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर होनी चाहिए।”

इरफान जामियावाला जी के विचार

इरफान जामियावाला जी का मानना है कि पसमांदा समाज को:

शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए – समाज में विभाजन और तनाव पैदा करने वाले आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए – समाज के वास्तविक विकास के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

सामाजिक एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए – विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव और एकता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना चाहिए – समस्याओं का समाधान हिंसा या विरोध प्रदर्शन से नहीं, बल्कि रचनात्मक संवाद और सहयोग से ही संभव है।

मैं इरफान जामियावाला पसमांदा समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ और यह आह्वान समाज के हित में है। में सभी से अनुरोध करता हूँ कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि पासमंदा समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.