लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
1 min read
लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
महुआ। रेणु सिंह
प्रधानमंत्री के मन की बात रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर लोगों द्वारा शांतिपूर्वक सुना गया।उनकी बात सुनने के लिए खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग प्रबंध किए गए थे।
कहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन से उनका लाइव टेलीकास्ट को देखा तो कहीं मोबाइल पर ही उनकी बातों को सुनकर तसल्ली लिए। यहां भाजपा जिला चयन समिति सदस्य एवं सलाहकार योगगुरु मिथुन सिंह, महुआ नगर के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश शशी, उमेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश राय, विरेन्द्र गुप्ता, अजय कुमार, सत्यजीत प्रकाश व अन्य लोगों नेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनी। सिंघाड़ा में भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह के नेतृत्व में पीएम के मन की बात को लोगों ने सुना। संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी ने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के लिए लोगों की भेड़ हुई।