May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुंबई में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने दिलशाद एस. खान सहित कई हस्तियों को किया सम्मानित

मुंबई में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने दिलशाद एस. खान सहित कई हस्तियों को किया सम्मानित

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

मुंबई शहर में कला, फैशन और सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन शुक्रवार को मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में किया गया, जिसमें रैंप वॉक और अवॉर्ड शो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल, जिन्होंने मंच पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। इस आयोजन की शुरूआत एक संगीतमय माहौल के साथ हुई, जिसके बाद कई प्रतिभाशाली मॉडल्स ने रैंप पर अपने आकर्षक अंदाज में वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान फैशन, फिल्म, पत्रकारिता और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे, मशहूर अभिनेता अली खान, गिरीश थापर, अभिनेता फय्याज खान और नवाब खान शामिल रहे। सभी को अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के हाथों अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कुशल एंटरटेनमेंट की ओर से अंजलि पटेल द्वारा किया गया, जिसमें शैलेश पटेल और अंजलि पटेल के संयोजन और अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। आयोजन में विशेष सहयोग रामकुमार पाल, देवदास ग्रुप आफ कंपनी, परी क्रिएशन, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, कोहिनूर इवेंट्स आदि संगठनों का रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग, मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे। यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि समाजसेवा और प्रतिभा को सम्मान देने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.