महुआ में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला
महुआ में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला
महुआ। रेणु सिंह
मतदाताओं को संगठित करने और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्या को बताने के साथ-साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को यहां कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी से जुड़े काफी संख्या में कार्य करता उपस्थित हुए।
भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह के निर्देशन में महुआ के उत्तरी मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन जहांगीरपुर सलखनी में किया गया। इसमें आगामी चुनाव को लेकर बूथ जीतो चुनाव जीतो पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में जिला महामंत्री अजीत पाण्डेय ने पार्टी के क्रियाकलापों को साझा किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमारंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौधरी मंडल प्रभारी जयप्रकाश निषाद बरनाला, महुआ विधानसभा बीएलए मिथुन सिंह, भाजपा नेता आलोक कुमार राय, मंडल महामंत्री राजीव राजू चौधरी, कामेश्वर चौधरी, सुधीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह धीरु, केशव, कंचन झा, अंजनी चौधरी, कृष्णकांत सिंह, नागेंद्र राम, पंपम सिंह, विनय कुमार विमल, प्रो अरविंद कुमार साह, शिवजी झा, नवल किशोर सिंहआदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
