May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

20 सूत्री प्रखंड पटना सदर कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

20 सूत्री प्रखंड पटना सदर कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

पटना: सदर प्रखंड पटना में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी पटना सदर रंजीत वर्मा ने किया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 20 सूत्री के सदस्यों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यालय का उद्घाटन केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता का उद्घोष है। 20 सूत्री प्रखंड पटना सदर कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने कहा कि यह कार्यालय जन संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। यहां हर तबके की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उनका प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। 20 सूत्री प्रखंड पटना सदर कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अशोक ने कहा कि इस कार्यालय का निर्माण मात्र ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की जीवंत प्रतीक बनेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम सिर्फ कागजों में न रहे, बल्कि धरातल पर लागू हो।कार्यालय उद्घाटन में बीस सूत्री सदस्यों गुड्डु पाठक,मुकेश कुमार ठाकुर,विक्रम कुमार उर्फ विपुल सिंह,मनोज शर्मा,राजीव रंजन उर्फ राजू संतोष कुमार यादव,पल्लवी पटेल,अखिलेश कुमार,आफताब गुड्डु,राम प्रवेश भाग लिया। मौके पर विधान पार्षद रविंद्र सिंह, प्रमुख नीलम देवी, उप प्रमुख माया देवी ,पटना महानगर जदयू अध्यक्ष सह पटना जिला बीस सूत्री सदस्य जनाब मो0 आसिफ कमाल, पटना महानगर जदयू महासचिब सनोवर खान,प्रमोद गुप्ता,रवि विष्वकर्मा,बाबू भाई, राकेश राघव,संतोष अग्रहनी, राजकुमार पटेल,पूजा पटेल,रेणुका कुशवाहा, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, अमरजीत यादव, मनोज प्रभाकर, सुनील यादव, सुप्रिया कुमारी,रवि शंकर सिंह आदि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.