May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में विभागीय लापरवाही से परेशान हो रहे परीक्षार्थी

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में विभागीय लापरवाही से परेशान हो रहे परीक्षार्थी
महुआ। रेणु सिंह

मिडिल स्कूलों में वर्ग तीसरा से लेकर आठवां तक की शुरू हुई अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में विभागीय खामियां से परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन दूसरी पाली में वर्ग सप्तम की गणित की परीक्षा स्थगित कर दी गई। जिसके कारण परीक्षार्थियों को मायूस होकर वापस घर लौट पड़ा। वहीं वर्ग 3 से लेकर अष्टम तक की परीक्षा हुई। वही परीक्षा के प्रथम दिन बुधवार को पहली पाली में सप्तम और अष्टम के परीक्षार्थियों को उस समय मायूसी हाथ लगी थी, जब उनके सामाजिक विज्ञान की परीक्षा एकाएक रद्द कर दी गई थी। जिससे उन्हें परीक्षा हॉल से निराश होकर घर लौटना पड़ा था।
महुआ के 200 से अधिक मिडिल स्कूलों में वर्ग तीसरा से लेकर आठवां तक के बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हुई, जो आगामी 18 सितंबर तक चलेगी। कुछ वर्गों के विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द कर देने के कारण उनमें असंतोष फैल रहा है। मध्य विद्यालय मिर्जानगर में परीक्षा ले रहे शिक्षक पंकज कुशवाहा ने बताया कि बीते बुधवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। जिसमें सप्तम और अष्टम की परीक्षा रद्द होने की सूचना विभाग से मिली। गुरुवार को दूसरी पाली में वर्ग सप्तम वर्ग के गणित की परीक्षा विभाग ने रद्द कर दी। परीक्षा रद्द होने कि यह किसी को भी कोई जानकारी नहीं है, जो एक यक्ष प्रश्न बनकर रह गई है।
कहती है प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी:
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने पूछने पर बताया कि बुधवार को प्रथम पाली में सप्तम और अष्टम की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा विभाग द्वारा रद्द कर दी गई वहीं गुरुवार को दूसरी पाली में सप्तम की गणित की परीक्षा भी रद्द कर दी गई। बाकी सभी वर्ग की परीक्षा नियमित ली जा रही है। रद्द परीक्षा की तिथि विभाग के द्वारा जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.