May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल की स्थापना दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पद बिखेरे जलवे

स्कूल की स्थापना दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पद बिखेरे जलवे

महुआ। रेणु सिंह

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के 26 वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को महुआ हाजीपुर मार्ग के कन्हौली शिहपुर स्थित रॉयल पैलेस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के बीच मनाया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पर जलवे बिखेरें और लोगों का दिल जीता।
यहां पर उक्त स्कूल के विभिन्न संस्थान मुकुंदपुर सिंघाड़ा, कन्हौली कुतुबपुर, जंदाहा और बिदुपुर से आए छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यहां पर विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिस पर दर्शक तालियां बजाते रहे। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने कहा कि यह संस्थान बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देता है। गुरुकुल पर आधारित यह विद्यालय महुआ, कन्हौली, बिदुपुर और जंदाहा में चल रहा है। इस मौके पर उक्त विद्यालयों से आए सभी शिक्षकों के साथ स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ नीतेश कुमार शुक्ला, डॉ निशा शुक्ला, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, गीता कुशवाहा आदि ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.