April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धालुओ ने किया मंदिर के मुख्य गेट पर जलाभिषेक रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

श्रद्धालुओ ने किया मंदिर के मुख्य गेट पर जलाभिषेक

 

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

 


जीरादेई( सीवान ):-प्रखंड के जीरादेई, जामापुर, संथु बंथु, अकोल्ही, शिवालयों मे सावन के पहले सोमारी को अहले सुबह से ही श्रद्धा लुओ की लंबी कतार देखने को मिली. हर हर महादेव की जयकारो से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया. लेकिन एक माह तक चलने वाला ये पर्व कोविड 19 जैसी गंभीर बीमारी को लेकर प्रशासन के साथ साथ लोग भी जागरूक दिखे. मंदिर के मुख्य गेट पर ताला बंद रहने के बाद भी लोग चौखट पर जलाभिषेक किया. महिला भक्त किरण देवी, धीरज देवी, पूनम देवी, अनुराधा देवी, प्रिया देवी ने बताया की भगवान शिव अनंत है और इनकी पूजा करने से मनुष्य के सारे दुख मिट जाते है. भगवान शिव आज भी गुरु के रूप मे विद्यमान है. इनकी पूजा करने से इंसान को हर सुख मिलता है. इस सोमारी के मौके पर समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, कुंदन पाण्डेय, नरेंदर, रंजन, गुड्डु आदि ने जलाभिषेक किया और विश्व कल्याण की कामना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.