April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न ।

वैशाली में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

हाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न पंचायत में रिक्त विभिन्न पदों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । बताते चलेगी कि हाजीपुर,लालगंज,बिदुपुर,महुआ,राजापाकर,महनार,सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी ,08 प्रखण्ड के कुल 211मतदान केंद्रों पर कुल 24 पदों पर चुनाव संपन्न हुए ।लालगंज प्रखण्ड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या -05 , राजापाकर में ग्राम पंचायत लगुरांव बिलन्दपुर तथा महुआ के गौसपुर चकमजाहिद में मुखिया ,समसपुरा में पंचायत समिति सदस्य, हसन ओस्ती में सरपंच के रिक्ति के विरूद्ध उप निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिलापदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक,वैशाली श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा लालगंज प्रखण्ड के अवध बिहारी महाविद्यालय में अवस्थित ईवीएम संग्रहण केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया ।जिसमें जिलास्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। महुआ प्रखंड में पंचायत के 6 पदों के लिए हुए उपचुनाव सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ,जिसमें मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं में पूर्व की तरह जोश खरोश देखने को नहीं मिला ।किसी मतदान केंद्र पर भीड़भाड़ देखने को कहीं भी नहीं मिला ।विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमारी दुर्गा शक्ति, थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ,महुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी, पर्यवेक्षक दिलीप भगत, डॉक्टर आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी सक्रिय नजर आए। महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के मुखिया पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच कांटे के टक्कर की सूचना प्राप्त हुई ।वहीं हसनपुर ओसती में सरपंच पद के लिए कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं ।समसपुरा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के लिए पांच सदस्यों ने अपने दम खम दिखाई ,जिसमें दो पूर्व मुखिया की पत्नी , पूर्व पंचायत समिति सदस्या सहित पांच उम्मीदवारों का भाग्य एवं ई वी एम में बंद हो गया । रामपुर चंद्रभानु उर्फ डगरू ,रसूलपुर मुबारक तथा समसपुरा में एक एक वार्ड सदस्य के लिए चुनाव संपन्न हुए । संपन्न हुए चुनाव की मतगणना 11 जुलाई को महुआ में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.