April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में विभिन्न पंचायतों में हेल्थ सब सेंटर के भवनों का विधायक ने किया शिलान्यास।

पातेपुर में विभिन्न पंचायतों में हेल्थ सब सेंटर के भवनों का विधायक ने किया शिलान्यास।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

 

पातेपुर पातेपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य उप केंद्र के भवनों के निर्माण कार्य का विधायक लखेंद्र पासवान ने शिलान्यास किया। पातेपुर प्रखंड की महथी धर्मचंद पंचायत, बकाढ और हरलोचनपुर सुक्की में 28 – 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाली भवनों का शिलान्यास किया गया। सबसे पहले विधायक ने महती धर्मचंद में नारियल फोड़ कर कार्यारंभ किया गया।

उसके बाद बकाढ गांव में एक स्वास्थ्य उप केंद्र भवन के लिए विधायक ने आधारशिला रखी। प्रखंड के हरलोचनपुर सुक्की में तीसरे हेल्थ सब सेंटर के भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण एजेंसी के लोगों से शिलान्यास किए गए स्थानों पर युद्ध स्तर पर कार्यारंभ करने को कहा।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है जो गरीबों और कमजोर लोगों के हित में है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजबलाल साह ,मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुशवाहा मंडल अध्यक्ष जयलाल सहनी इंद्रजीत सिंह, दिनेश साह, बिंदेश्वर राय,मुखिया शहजाद अहमद किदवई,स ोशल मीडिया प्रभारी रामकुमार कुशवाहा आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.