हत्या के विरोध में शनिवार की रात्रि लोगो ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया
गोरौल:- पिरापुर मथुरा में हुय छात्रा संजना का अपहरण और उसके वाद निर्मम
हत्या के विरोध में शनिवार की रात्रि लोगो ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया .
कैंडल मार्च में शामिल जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियों एवं युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर मृतक को श्रधांजलि दी और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि पुलिस यदि समय रहते कारवाई करती तो संजना की जान बच सकता था. परिजन थाने से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों से गुहार लगता रहा, लेकिन कही से उसे न्याय नही मिला और इसी का फायदा उठाकर दरिंदे उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया. यदि 24 घण्टे के अंदर हत्यारा को गिरफ्तार नही किया गया तो एन एच 22 को पूर्णतः जाम किया जाएगा. जबतक संजना को न्याय नही मिलेगा तबतक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा . कैंडल मार्च में प्रमुख मुन्ना कुमार, पप्पू राणा, विक्रम कुमार सिंह, रमेश सिंह , रौशन खातून, गौरब कुमार सिंह , सहित दर्जनों लोग शामिल थे .
