April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

शिव भक्ति गीतों से गूंजायमान रहा इलाका, गेरुआ और हरा वस्त्र धारण कर श्रद्धालु पहुंचे पहुंचे शिव दरबार

महुआ। रेणु सिंह

सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महुआ सहित आसपास के शिवालयों में हरा और गेरुआ वस्त्र धारण कर श्रद्धालु पहुंचे। महिला श्रद्धालुओं ने शिव के लाचारी गाकर शिव स्थल को गूंजायमान कर दिया।
श्रद्धालु विभिन्न पात्रों में जल के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल आदि लेकर शिवालय पहुंचे और महादेव को अर्पित किया। महुआ के कालीघाट स्थित बाबा अभय नाथ मंदिर, शिव मंदिर जवाहर चौक, अनुमंडल द्वार, पंचानंद महादेव मंदिर पंचमुखी चौक, पंचमुखी महादेव कन्हौली, शिव मंदिर सुंदर नगर, सेंदुआरी, बेलकुंडा, बोतला चौक, डुमरी, श्री द्वारका कैलाश धाम सरसई सरोवर, बाबा बटेश्वर नाथ धाम पानापुर धंधुआ, कड़ियों, नारायणपुर, बरियारपुर, भत्था, लक्ष्मीपुर, परसोनिया, डोगरा, हरपुर, पहाड़पुर, कुतुबपुर, कोआरी, बोअरिया, छतवारा, कुशहर, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, हुसैनीपुर, बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच, फुलार, छतवारा, कुशहर, करहटिया सहित विभिन्न जगहों के शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवारी पर लोगों में श्रद्धा और भक्ति सिर चढ़कर बोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.