April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आग से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल

आग से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल
महुआ। रेणु सिंह

आग एक ऐसी आपदा है जो कभी भी किसी वक्त लापरवाही के कारण हो सकता है। आदमी थोड़ा सतर्क हो तो यह भयानक आपदा से बचा जा सकता है। आग सिर्फ गर्मी में ही नहीं लगती, बल्कि ठंडा और बरसात में भी यह आपदा बनकर आती है। इससे बचाव को लेकर सोमवार को यहां बाजार में फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया।
महुआ अग्निशमालय के चंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र सिंह ने यहां गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर पहुंचकर मॉक ड्रिल किया। यहां डॉ महेश चौधरी की उपस्थिति में अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से बचाव को लेकर विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने आग जलाकर फायर सिस्टम से उसे आसानी से बुझाया। इसके साथ ही आग लगने के कारणों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय आग से सुरक्षा की पूरा ख्याल रखनी चाहिए। गैस सिलेंडर में आग लगे तो कैसे बुझाए। सिलेंडर से चूल्हे तक जाने वाली पाइप की देखरेख और उसे पुराने होने पर बदलने को भी बताया गया। यहां पर काफी संख्या में मरीज और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.