स्काउट गाइड के जरिए स्कूली बच्चों को पढाया जा रहा अनुशासन का पाठ
स्काउट गाइड के जरिए स्कूली बच्चों को पढाया जा रहा अनुशासन का पाठ
महुआ। रेणु सिंह
विद्यार्थी जीवन के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण बिंदु होती है। यह आदमी के व्यक्तित्व को निखारता है। अनुशासन से ही देश को महान बनता है। अगर व्यक्ति अनुशासित है तो उसे हर लोग सम्मान देते हैं।
मंगलवार को यह नसीहत महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने स्काउट गाइड का प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासित बनने का मुख्य जरिया है। यह जीने की कला के साथ अनुशासन को सीखना है। यहां पर स्कूल में स्काउट गाइड के द्वारा बच्चों को पैरेड कराया गया। बताया गया कि बच्चों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। स्काउट गाइड में प्रशिक्षण लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग है। स्काउट गाइड के जरिए छात्र-छात्राओं को दैनिक कार्य के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कार्य में प्रधानाध्यापिका के साथ शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है।
