April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में अक्षयवट कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की बैठक

महुआ में अक्षयवट कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की बैठक
महुआ। रेणु सिंह

अक्षयवट कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को महुआ कुशहर खास स्थित कॉलेज की दान भूमि पर हुई। जिसमें सदस्यों ने कॉलेज की भूखंड को कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे को लेकर उसे मुक्त करने के लिए मांग की।

बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि यहां अज्ञयवट राय कॉलेज के लिए कुछ लोगों ने अपनी भूमि को दान दी थी। जिसे कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस अतिक्रमण भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने और कॉलेज के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरा से बचाने को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया और इसके लिए तत्पर होने के लिए संकल्प भी लिया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह स्व रामसुंदर दास के पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार यादव और संचालन ललित कुमार घोष ने किया। बैठक की अगुवाई पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पहवारी लाल यादव ने विषय प्रवेश कराया। इस मौके पर पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, गौ रक्षा वाहिनी के आलोक राय, प्रो रमाशंकर शर्मा, वीर बहादुर सिंह, प्रो राजकिशोर ठाकुर, प्रो रामनरेश राय, मुखिया आमोद कुमार आदि ने अपने विचार रखें। यहां बैठक में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिन्होंने कॉलेज को बुरी नजर रखने वालों से बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.