खेत में गिरे विद्युत प्रवाह इफ्तार मैं करंट लगने से युवक की मौत
खेत में गिरे विद्युत प्रवाह इफ्तार मैं करंट लगने से युवक की मौत
महुआ। रेणु सिंह
खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित तार से करंट लगे के कारण एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की दोपहर महुआ के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर सिहपुर गांव के वार्ड संख्या 08 में घटी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बस्ती में मातम छाया है।
मृतक 35 वर्षीय अमरेश कुमार राम उक्त गांव निवासी स्व परीक्षण राम का पुत्र था। बताया गया कि अमरेश खेत में धान रोपने के लिए कदवा कराने के लिए गया था। इसी बीच पंप सेट चलाने के लिए दूर से लाए गए विद्युत तार खेत में गिरे होने के कारण वह उसके चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि यह जानकारी कुछ देर बाद आसपास के लोगों को मिली और वह दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। जहां से युवक को उठाकर अनुमंडल अस्पताल महुआ ले गए। जहां उसे देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद लोग उसे घर ले आए। सूचना पर महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। लोगों का कहना है कि खेतों में लोग बोर्डिंग पंप चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन ले रखे हैं। जबकि विभाग द्वारा पोल नहीं गाड़ा जा रहा है। जिसके कारण दूर से बांस के खंभे पर बिजली लाने पर बारिश और आंधी में खंभा टूटकर गिर जाता है।
पत्नी रीता और दो पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल:
घटना से मृतक अमरेश की पत्नी रीता कुमारी का रो रोकर बुरा हाल था। अब उसे कौन देखेगा। कैसे उसकी परवरिश होगी। पत्नी की चित्कार से सबका कलेजा दहल जा रहा था। अमरेश गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अमरेश की मौत से तो पत्नी रीता बिल्कुल बेसहारा हो गई है। दो छोटे बच्चे प्रीतम राज और रितिक राज पिता के शव के पास खड़े सबका मुंह निहार रहे थे। मां पार्वती देवी तो पुत्र के शव पर विलाप कर रही थी। घटना की खबर चारों ओर आग की तरह फैली और देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक अमरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा और मृदुभाषी था।
