April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसा कोई नहीं /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह जैसा कोई नहीं /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को पवन सिंह ने किया रीक्रिएट, तो गाने के टीजर कर रहा ट्रेंड

मशहूर बॉलीवुड सिंगर पायल देव का गाना ‘बारिश बन जाना’ लगातार फैन्स की पहली पसंद बनी हुई है. यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, मगर अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी तैयार है, जो 29 जुलाई को रिलीज होगा. इसे पायल देव के साथ मिलकर पवन सिंह ने रीक्रिएट किया है. पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी ही नहीं यूट्यूब पर भी सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर हैं. वे इस गाने में पायल देव के साथ भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसका टीजर जारी हो गया है और वह ट्रेंड भी कर रहा है. इसके पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं.

लिंक : https://youtu.be/DhfUx8BNie0

पवन ने इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है.  पवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “प्यार की बारिश लेकर फिर से आ रहा है #BaarishBanJaana, अब भोजपुरी में….” पवन सिंह ने इसके साथ ये जानकारी दी कि उनका गाना 29 जुलाई को सुबह 11 बजे वीवाईआरएल ओरिजनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है. जबकि गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो खूब वायरल भी हो रहा है. आपको बता दें कि पवन सिंह ये गाना, ओरिजनल गाने की सिंगर पायल देव के साथ ही प्रेजेंट कर रहे हैं. पायल ने भी पवन के साथ अपने कोलैबोरेशन की जानकारी दी है. पवन सिंह इससे पहले भी पायल देव के साथ एक होली गाना बना चुके हैं, जिसमें लोगों ने पवन और पायल के कोलेब्रेशन को खूब पसंद किया था.

आपको बता दें कि भोजपुरी वाले लोग हिंदी में गाने को तरसते हैं. पवन सिंह हिंदी वालों को भोजपुरी में लेकर आ रहे हैं. अभी के समय में सबसे टॉप बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ पवन सिंह कमरिया हिला रही है, कर चुके हैं.उसके बाद यह उनका दुसरा नया गाना है, जो एक ब्लाक बस्टर गाने के रीक्रिएशन है. जिसका इंतजार भोजपुरी और हिंदी के तमाम लोगों को है. पवन सिंह का डिमांड इन दिनों हिंदी इंडस्ट्री में भी खूब है. पायल देव के अलावा भी वे मीत ब्रदर्स और टिप्स के साथ काम करते नजर आने वाले हैं. पवन सिंह की लोकप्रियता हाल के दिनों में इतनी बढ़ी है कि उनके सामने भोजपुरी का कोई गायक नहीं ठहरता है. हर जगह पवन सिंह ही छाये हुए हैं. जितनी ख्याति भोजपुरी इंडस्ट्री से पवन सिंह को मिल रही है, आज तक उतनी ख्याति किसी को नहीं मिली है. इसलिए कहा जा रहा है कि पवन जैसा कोई नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.