April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपने उदघाटन का बाट जोहता चकसिकंदर का अतिरिक्त स्वास्थ उपकेंद्र

ताजपुर / समस्तीपुर (अब्दुल कादिर ) : – मोरवा प्रखंड अंतर्गत चकसिकंदर पंचायत में तत्कालीन विधायक विद्यासागर सिंह निषाद के अनुशंसा पर एक करोड़ से अधिक की लागत से अतिरिक्त स्वास्थ उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया गया । निर्माण कार्य पूर्ण होने के तीन वर्ष बाद भी इस भवन का उद्घाटन अभी तक नहीं हो पाया है । धीरे धीरे भवन भी जर्जर होते जा रहा है । इस अस्पताल के चालू होने से मोरवा और पातेपुर प्रखंड के दर्जनों पंचायत के 50 हजार से अधिक की आबादी को स्वास्थ सुविधाएं मिल सकती है । इस क्षेत्र के मरीजों को 12 किमी दूर मोरवा या ताजपुर या फिर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है । जिससे जनता क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है । हालांकि वर्तमान विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा के पटल पर इसे अभिलंब चालू कराने की माँग की थी लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला ।

राजद नेता संतोष यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व इस अस्पताल में समुचित सुविधा मुहैया कराते हुए जनता को समर्पित करने की माँग स्वास्थ मंत्री और मुख्यमंत्री से की है ताकि जनता को स्वास्थ सुविधा के लिए अन्यत्र भटकना न पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.