April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बदलते एवं प्रगतिशील बिहार पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन।

बदलते एवं प्रगतिशील बिहार पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार “पर प्रखंड स्तरीय निबंध लेखन , परिचर्चा एवं पेंटिंग /पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत आने वाले विभिन्न सी आर सी से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे प्रतियोगिता में बच्चों को भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाने की जरूरत है । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपने संबोधन में कहां कि आज बिहार की स्थिति बिल्कुल बदल गई है।इस बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर आपको अपने प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित करना है । वर्ग 6 से 8 तक तथा वर्ग 9 से 12 तक के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वर्ग 9 से 12 तक के लिए विषय -बदलाव की बहार मुफ्त साइकिल, पोशाक ,पाठ्य पुस्तक एवं शिक्षण सामग्री उपहार तथा सुनहरे और सुरक्षित भविष्य के लिए छात्रवृत्ति योजना वहीं दूसरी ओर वर्ग 6 से 8 के लिए इतना बदल गया बिहार तथा हमारे विद्यालय बदल रहे हैं। निबंध प्रतियोगिता वर्ग 6 से 8 में आलोक रंजन, राजकीय मध्य विद्यालय कटरमाला प्रथम ,अनंता कुमारी उच्च विद्यालय गोरौल द्वितीय ,वर्ग 9 से 12 में प्रज्ञा शास्त्री आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट प्रथम ,पुष्कर कुमार उच्च विद्यालय गोरौल द्वितीय तथा संजना कुमारी आर आर एस एस प्रेमराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । परिचर्चा प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ग में अन्नु कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय कटरमाला ने प्रथम, वहीं 9 से 12 वर्ग में पुष्कर कुमार उच्च विद्यालय गोरौल प्रथम ,गुलशन कुमार आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट द्वितीय तथा कुमारी निक्की उच्च माध्यमिक प्रेमराज तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं पेंटिंग/ पोस्टर प्रतियोगिता वर्ग 6 से 8 में शिवानी कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय कटरमाला प्रथम तथा कुमारी राखी शर्मा उच्च विद्यालय गोरौल ने द्वितीय एवं 9 से 12 वर्ग में विभूति भारती आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट प्रथम तथा रुचि कुमारी आरएसएस स्कूल प्रेमराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के सदस्य उमेश कुमार प्रसाद सिंह , प्रणव कुमार, अतुल कुमार ,श्याम जी एवं सुभद्रा कुमारी की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों का चयन किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कुमार प्रभाकर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीआरसी गोरौल के लेखपाल मंटू पासवान ने किया। चयनित सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.